भारत की कोकिला लता मंगेशकर से जुड़ी 10 अहम बातें - Lata Mangeshkar Biography

Posted by Lucky Jack
3
Nov 22, 2019
372 Views
Image
भारतीय सिनेमा में लता मंगेशकर का जो योगदान है वो रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। लता मंगेशकर ने 200 भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। इन्होंने जिस संघर्ष ते साथ काम शुरु किया वैसी सहनशक्ति और धर्य आज तक किसी में नहीं पाई गई। महिला होने के नाते लता जी को भी कई सारी परेशानियां हुई लेकिन आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वे इंडस्ट्री में टॉप पर बैठ गईं। लता मंगेशकर ने बहुत ही कम उम्र से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर करीब 8 साल की मेहनत के बाद उन्हें वो मिला जो आज हर कोई पाना चाहता है। लता मंगेशकर को भारत में हर बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है और इसके अलावा भी उनके जीवन में बहुत कुछ था जिसे हम आपको संक्षेप में बताते हैं।

1. 28 सितंबर, 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल सिंगर थे। लता जी को संगीत की शुरुआती शिक्षा उनके पिता से ही मिली थी।

2. लता मंगेशकर की बहने आशा, ऊषा और मीना मंगेशकर हैं जो एक सफल गायिका हैं। इनके अलावा इनका एक भाई भी है जिनका नाम हृदयनाथ मंगेशकर है जो मराठी फिल्म संगीतकार हैं।

3. 13 साल की उम्र में लता जी ने अपने पिता को खो दिया और घर की जिम्मेदारी इनके ऊपर आ गई। इसके बाद उनके पिता के करीबी दोस्त मास्टर विनायक ने इनका खूब साथ दिया। वे लता जी को मुंबई ले आए लेकिन जब लता जी संगीत कुछ मशहूर उस्तादों से सीख रही थीं तभी मास्टर विनायक का भी निधन हो गया।

4. दो सालों तक तो लता जी को पतली आवाज के कारण रिजेक्शन मिला लेकिन बाद में इन्हें पहली फिल्म मजबूर मिली जिसका गाना 'दिल मेरा तोड़ा, मुझे कहीं का ना छोड़ा' गाया। इसके बाद इनका अगला गाना 'आएगा आने वाला' था जिससे इन्हें पहचान मिली।

5. 50 का दशक आते-आते लता जी ने हिंदी सिनेमा के बड़े दिगग्ज संगीतकार जैसे अनिल बिस्वास, शंकर जयकिशन, एस.डी. बर्मन, खय्याम, सलिल चौधरी, मदन मोहन, कल्यानजी-आनंदजी के साथ काम कर लिया था। इसके बाद इन्हें यश चोपड़ा की ज्यादातर फिल्मों में गाने का मौका मिला जिसने इन्हें सुपरस्टार बना दिया और लता जी को 'कोकिला' शब्द से संबोधित किया जाने लगा।

6. लता जी को दादा साहेब फाल्के, राष्ट्रीय सम्मान, भारत रत्न, पद्मभूषण, पद्मविभूषण और फिल्म फेयर जैसे कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। लता जी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। मध्यप्रदेश शासन की तरफ से इनके नाम हर साल 1 लाख रुपये इनके खाते में आता है।

कुछ इस तरह है Kokila Lata Mangeshkar ki Jivani जो की दर्शको को बहुत भायी  होगी|
Comments
avatar
Please sign in to add comment.