गर्मी में खास जानिए प्याज के फायदे - Pyaj Ke Fayde

Posted by Lucky Jack
3
May 23, 2019
440 Views
कोई भी लज़ीज खाना प्याज के बिना पूरा नहीं होता इसके मिश्रण से ही कोई भी खाना स्वादिष्ट बन जाता है. प्याज को वैज्ञानिक भाषा में एलियम सेपा कहते हैं और प्याज सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जी होती है. प्याज का इस्तेमाल औषधि बनाने में किया जाता है और इसे पूरे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. प्याज में एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं जो मानव शरीर में मुक्त कणों को निष्क्रिय करने में बहुत प्रभावी माने जाते हैं. प्याज का उपयोग लगभग हर रसोईयों में होता है और इसे बहुत से लोग कच्चा भी सलाद के रूप में खाते है. प्याज की तासीर ठंडी होती है और इसका सेवन गर्मी में ज्यादा करना चाहिए फायदा मिलता है. तो चलिए बताते हैं Pyaz ke fayde in Hindi आपको प्याज के फायदे |

1. प्याज के रस को कान में डालने और छाती में लगाने से लू से बचा जा सकता है इसके साथ ही कान के दर्द में भी ये उपयोगी है |

2. खाने के साथ कच्चा प्याज खाने के स्वाद तो बढ़ा देता है इसके साथ ही ये बहुत फायदेमंद भी होता है |

3. आधा कप सफेद प्याज के रस में गुड़ और पिसी हल्दी मिलाकर सुबह शाम खाने से पीलिया में फायदा मिलता है |

4. प्याज के सेवन से दिल की धमनियों में खून के थक्के नहीं जमते और यह दिल की सुरक्षा करता है |

5. बच्चों में अगर बदहजमी हो जाए तो उन्हें प्याज के रस की तीन-चार बूंदे चटाने से फायदा मिलेगा|

6. अगर प्याद को माथे पर रखते हैं तो प्याज का एक टुकड़ा बुखार के दुष्प्भावों के खिलाफ काम करने लगता है |

7. जोडों में गठिया से हुई सूजन को प्याज से ठीक हो जाता है. इसके लिए आपको बस दर्द वाली जगह पर प्याद का रस लगा लेना चाहिए |

8. भीषण शरीर के दर्द में प्याज को तिल या अरंडी के तेल और किसी भी दर्द को ठीक करने में इस्तेमाल करने से दर्द ठीक होता है |

क्या बालों के लिए भी प्याज प्रयोग करते हैं  || Balo Ki Samasya Ka Samadhan in Hindi
Comments
avatar
Please sign in to add comment.