Children's Day Celebrations in Hindi
हमारे भारत में बाल दिवस यानी चिल्ड्रेन डे हर साल नवम्बर महीने में मनाया जाता है। ये दिन बच्चो के लिए बहुत ख़ास है। जैसा कि सब जानते है बच्चे हमारे देश का भविष्य है। बच्चे जितने सेहतमंद और स्ट्रोंग होंगे देश उतना ही विकसित होगा।
बाल दिवस किस दिन आता है?
14 नवम्बर वो दिन है जिस दिन बच्चो के ख़ास दिन के रूप में मनाया जाता है। बालदिवस के दिन पंडित जवाहर लाल नेहरु जी का जन्मदिन है। 15 अगस्त 1947 में आजादी मिलने के बाद नेहरु जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे और उनको बच्चे बहुत प्रिय थे। वो बच्चो के लिए चाचा नेहरु थे, इसलिए आज भी बच्चे उन्हें चाचा नेहरु के नाम से जानते है। वो समय मिलने पर अपना कुछ समय बच्चो के साथ बिताते थे और बच्चे भी उनके साथ बहुत सहज महसूस करते थे।

ये दिन पूरे देश में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। ये दिवस 20 नवम्बर को अस्तित्व में आया। इस दिन इस दिवस को मनाने की घोषणा विमेंस इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक फेडरेशन ने की थी। श्री वी कृष्णन मेनन जी ने इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था। इस दिवस को सबसे पहले अक्टूबर माह में सेलिब्रेट किया गया था। संयुक्त महासभा ने इस दिन को पूरी दुनिया में मनाने की स्वीकृति दी थी। पूरी दुनियां में इसे 20 नवम्बर को मनाया जाता है। उन्होंने ये स्वीकृति बच्चो के साथ हो रही नाइंसाफी और उनके अधोकारो की सुरक्षा के लिए दी। इस बात से सहमत होकर पूरी दुनियां ने इसे मनाना स्वीकार किया।
हमारे देश में बच्चो के साथ कई अत्याचार होते है। गरीब और अनाथ बच्चो को बाल श्रमिक बनाकर उनका शोषण किया जाता है। उन्हें जीवनयापन के लिए होटलों में, फैक्ट्री में, घरो में मजदूरी करनी पडती है। जब तक इन बच्चो का विकास नही होगा देश का विकास संभव नही है। कई बच्चे आज भी सामान्य शिक्षा के लिए तरसते है। सामान्य शिक्षा पाना सभी बच्चो का सामान्य अधिकार है। इस बात को बाल दिवस पर जोर डाला जाता है।

बाल दिवस कैसे मनाया जाता है
इस दिन को पूरे देश में जोश और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल में और ऑफिस में नेहरु जी को प्रेम के साथ और श्रधा के साथ याद किया जाता है और उन्हें श्रधांजलि दी जाती है। उनको याद करते हुए कई कार्यक्रम किए जाते है। डांस होते है, फैंसी ड्रेस कम्पटीशन होते है और उनकी जीवनी पर नाटक होते है।
इस दिन स्कूल में उन्हें उनके अधिकारों के बारे में और उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाती है। इस दिन बच्चो के बीच बाल दिवस को लेकर भाषण प्रतियोगिता भी होती है। स्कूल में कई तरह के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
बाल दिवस के खास कोट्स
चाचा नेहरू ने कहा था, “बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं। उन्हें ध्यान से और प्यार से पाला जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं।” बाल दिवस के अवसर पर आप अपने बच्चों के लिए अच्छे-अच्छे कोट्स लिख कर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं या फिर खास तौर पर उनके लिए कविताएं लिख सकते हैं और इसी को तोहफे के दे सकते हैं।
1. दुनिया का सबसे सच्चा समय, दुनिया का सबसे अच्छा दिन, दुनिया का सबसे अच्छा हसीन पल सिर्फ बचपन में ही मिलता है, बाल दिवस की शुभकामनाएं।

2. रोने की वजह नहीं थी, न हंसने का बहाना था, इससे अच्छा तो वह बचपन का ज़माना था, क्यों हम इतने बड़े हो गए ,बाल दिवस की शुभकामनाएं।
3.चाचा नेहरू ने कहा था, आप दीवारों के चित्रों को बदलकर, इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते। यह देश बच्चों का है और बच्चे इसके रचयिता हैं। बाल दिवस की शुभकामनाएं।
4.बचपन है ऐसा खजाना, आता है न दोबारा, मुश्किल है इसको भुलाना, वह खेलना-कूदना और खाना, मौज-मस्ती में बल खाना। बाल दिवस की शुभकामनाएं।
5. हम हैं इस भारत के बच्चे, हम नहीं हैं अक्ल के कच्चे, हम आंसू नहीं बहाते हैं, क्योंकि हम हैं सीधे, सरल और सच्चे। बाल दिवस की शुभकामनाएं।
Post Your Ad Here
Comments