Articles

you can never believe that these amazing things exist in nature

by Neeraj Bisaria SEO Exec.

देखें, प्रकृति के ऐसे 12 आश्चर्य जिनकी नहीं कोई मसाल

दुनिया में चमत्कारों की कमी नहीं, पर बिना साक्ष्य के उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। इस गैलरी के जरिए हम आपको दुनिया के ऐसे ही 12 आश्चर्य की यात्रा पर ले जाएंगे जहां जीवन में एक बार हर कोई जाना चाहता है। जैसे एरिजोना के खूबसूरत सैंडस्टोन संरचना अपने रंगीन वेव फॉर्म और कठिन पहाड़ी रास्तों के कारण फ़ोटोग्राफ़र्स और हाइकर्स में काफी लोकप्रिय है।

लेक कैंडी के अंडरवॉटर फॉरेस्ट

इन्हें देखकर ऐसा जान पड़ता है जैसे कोई टूथपिक बिखरे छोड़ गया हो। दरअसल इनका निर्माण 1911 में 7.7 की तीव्रता वाले केबिन भूकंप से हुआ था। जिसके बाद भारी मात्रा में लाइमस्टोन का नैचरल बांध बन गया। इन पर समय के साथ पानी के बहाव के आने से पेड़ उगना शुरू हो गए।

अंटार्कटिका के ब्लड फॉल्स

हाल ही में अंटार्कटिका के ग्लेशियर पर बने इस घोर आश्चर्य का पता लगाया गया है। हालांकि सबसे पहली बार ये गहरे लाल रंग की नदी 1911 में दिखाई दी। वैज्ञानिकों का मानना था कि ये शैवाल (एल्गी) की वजह से हैं,मगर इसे प्रमाणित नहीं किया जा सका। दरअसल समुद्री नमकीन पानी में आयरन के ऑक्सीकरण की प्रक्रिया से इनका निर्माण हुआ है।

मास्को में दिखाई देते लाइट पिलर्स

इन्हें देखकर पहले लगता है जैसे आप कोई साइंस फिक्शन मूवी का सीन देख रहे हों। जबकि ये पृथ्वी के वातावरण में बर्फ पर सूर्य या चंद्रमा की किरणों के रिफ्लेक्शन से बनती है। सूर्यास्त के समय किसी लाइट सोर्स से ऐसी सीधा लंबी खंभानुमा पतली आकृति बन जाती है। सालभर दिखाई देते ये लाइट पिलर्स से शहर जगमगा उठता है।

हवाई के रेनबो यूक्लिप्टस पेड़

इस जगह पर आकर आपको इंद्रधनुषी रंग वाले पेड़ दिखाई देते हैं। यूक्लिप्टस पेड़ों पर यह सुंदर रंग तब बिखरते हैं जब छाल पर से अलग समय में परतें हटती चली जाती हैं। दरअसल ये पेड़ हवाई में 1920 में मिट्टी के कटाव को कंट्रोल करने के लिए वनीकरण के तौर पर लगाए गए थे, जो 200 फीट तक लंबे हो सकते हैं।

मालदीव वाधू के चमकते समुद्रीतट

ये नजारा मध्यरात्रि की रोशनी में एक अच्छे फ़ोटोशूट का नमूना नहीं, बल्कि मालदीव के समुद्र में रहने वाले सूक्ष्म जीवों के ऊपर आने से मुमकिन हुआ है। इन जीवों में बायॉ-लूमनस की क्षमता होती है और जब ये उत्तेजित होते हैं तो समुद्र में चमक छोड़ जाते हैं, जिससे लहरें तारों कि शक्ल में चमकने लगती हैं।

मैक्सिको में अंडरग्राउंड नैचरल स्प्रिंग

यहां आकर आपको एहसास होता है कि प्रकृति कैसे आश्चर्यजनक चीज़ों का निर्माण करती है। जिस पर पहली नजर में विश्वास करना मुमकिन नहीं लगता है।ऐसे Cenote के रूप में जानी जाती इस रचना का निर्माण लाइमस्टोन के चट्टानों के टूटने से बनी है, जो अंडरग्राउंड स्प्रिंग को उजागर करती हैं।

मैक्सिको के जाइंट क्रिस्टिल की गुफा

यहां आपको दुनिया के सबसे बड़े क्रिस्टिल देखने के लिए मिल जाते हैं। इसके बारे में साल 2000 में पता चला जब दो माइनिगं कर्मचारी चांदी की तलाश करते हुए यहां पहुंच गए। हालांकि बाद में इस जगह को सुरक्षित रखने के लिहाज से बड़े लोहे के दरवाजे बनवा दिए गए हैं।

समुद्रतट पर बना नैचरल सॉल्ट वॉटर फ़ाउंटेन

ओरिगन, अमेरिका का यह क्षेत्र प्राकृतिक आश्चर्य में से एक हैं। जहां समुद्रीगुफा में सॉल्ट वॉटर के झरने का निर्माण है, जिससे हर पल झागदार लहरें गिरती रहती हैं। ज्वार भाटा के समय प्रशांत महासागर का पानी तेजी से इस छेद में जाता है, जिससे वहां झरने के चारों ओर पानी फैलता है। इसे थॉर वेल भी पुकारा जाता है।

बॉलीविया के रिफ़्लेक्टिव सॉल्ट फ्लैट्स

दक्षिण-पश्चिमी बॉलीविया में स्थित इन आकर्षक नमक के मैदान को आप देखते ही रह जाते हैं। दरअसल सदियों से झीलों के सूखने के परिणामस्वरूप इस विशाल फ्लैट सतह पर नमकीन पानी की परत बन गई है, जिसे Salar de Uyuni भी पुकारा जाता है। आप देख सकते हैं कि यहां आकाश कितनी खूबसूरती से दिखाई देता है, जिसे देख ऊपर-नीचे का आभास नहीं रहता।

डर्टी थंडरस्टॉर्म यानि वॉलकेनिक लाइटनिंग

ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे ज्वालामुखी के दौरान हुई आकाशीय बिजली के तौर पर जाना जाता है।

बीजिंग पर जाएंट्स क्लाउड्स

साल 2012 में चीन की राजधानी बीजिंग के आकाश में विशाल इन मशरूम आकार के बादलों के निर्माण से सभी काफी आश्चर्य में आ गए। दरअसल धीरे-धीरे यह बादल परमाणु विस्फोट की शक्ल लेते दिखाई दिए, जिसे प्रकृति की अद्भुत देन ही कहा जा सकता है।

Source: Navbharat Times


Sponsor Ads


About Neeraj Bisaria Senior   SEO Exec.

342 connections, 0 recommendations, 945 honor points.
Joined APSense since, May 15th, 2013, From Noida, India.

Created on Apr 10th 2018 23:35. Viewed 153 times.

Comments

No comment, be the first to comment.
Please sign in before you comment.