6 Important Things Related to Indira Gandhi

Posted by Lucky Jack
3
Nov 5, 2019
519 Views
Image
आजाद भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कौन नहीं जानता है। हर किसी के मन में इनके लिए एक इज्जत का भाव रहता है क्योंकि इन्होंने आजादी की लड़ाई बहुत करीब से देखी और अपने पिता जवाहरलाल नेहरू को अंग्रेजों के खिलाफ बोलने पर जेल जाते भी देखा है। इंदिरा गांधी ने अपने जीवन में हर वो काम किया है जिसे आज के युवा करने के लिए तरसते हैं या उसे अपना पैशन मानते हैं। Indira Gandhi Biography से जुड़ी ऐसी कई बातों को पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट shabd.in पर विजिट कर सकते हैं। फिलहाल हम आपको उनके बारे में ये 6 अहम बातें बताते हैं..

1. इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और माता कमला नेहरू की ये एकलौती संतान थी और सभी इन्हें प्यार से इंदू या प्रियदर्शनी बुलाते थे।

2. इंदिरा गांधी की पढ़ाई ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी, लंदन में हुई थी। यहीं इनकी मुलाकात फिरोज जहांगीर से हुई। इसके बाद इनकी मुलाकातें दिल्ली में इनके घर से शुरु हुई जब फिरोज इंदिरा की मां कमला नेहरू की देखभाल करने लगे थे।

3. इंदिरा गांधी ने अपने पिता के खिलाफ जाकर फिरोज से शादी की और महात्मा गांधी ने ही उन्हें अपना सरनेम गांधी दिया। तब से फिरोज और इंदिरा गांधी का नाम प्रचलित हुआ। बाद में नेहरू जी भी मान गए थे।

4. इंदिरा गांधी ने राजनीति के दांवपेज अपने पिता नेहरू जी से ही सीखे हैं। इंदिरा गांधी के दो बेटे राजीव और संजय गांधी भी राजनीति में इंदिरा गांदी के कारण ही आए। इंदिरा गांधी अपने बेटे राजीव को सबसे ज्यादा प्यार करती थीं।

5. साल 1966 में इंदिरा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के देहांत के बाद तत्कालीन चुनावों में जीतीं और प्रधानमंत्री बन गई। इन्होंने इसके बाद आपातकालीन, नसबंदी और भी कई योजनाओं के तहत काम किये।

6. साल 1981 में इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू करवाकर स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकियों पर हमला करवाया था जिसमें कई निर्दोष लोग भी मारे गए थे। इसके बाद इंदिरा गांधी के बॉडीगार्ड ने ही उन्हें साल 1984 में गोली मारकर हत्या कर दी थी।


Comments
avatar
Please sign in to add comment.