शिव साधना की दुनिया में आपका स्वागत है !
शिव साधना जैसा कि नाम से ही ज्ञात होता है कि हमारा उद्देश्य क्या होगा। सारी दुनिया शिव की साधना और उपासना कर रही है और सारी दुनिया शिव को ही आधार मान कर और समझ कर चल रही है। ये सारा जगत भी शिव और शक्ति के ही अधीन है और जैसा की ये सारा जगत पांच तत्व से बना है उनमे से दो तत्व शिव(पृथ्वी तत्व) और शक्ति(अग्नि तत्व) ही है। हमारे धर्म-ग्रंथ के ज्ञान का प्रवाह भी शिव-शक्ति ही है, जितने भी मंत्र है उनमे प्रमुख्ता भी शिव-शक्ति को ही दिया गया है। सारा मंत्र-तंत्र भी शिव-शक्ति को ही आधार मान कर रचा गया है और वो उनके ही गुणगान करते है। हमारा भी प्रयास होगा का कि हमारे जानकारी का आधार और प्रमुख्ता भी शिव और शक्ति हो।

शिव "शब्द" ही अपने आप में अनोखा, विशाल, साधारण व्यक्ति के समझ से परे और ज्ञानियों के लिए प्रिय है। सभी तत्वों का प्रवाह और अभिप्राय भी शिव ही है, शिव है भी और वह जो नहीं भी है। शिव हर वो सम्भावना है जो चेतना में है और जो नहीं है।

शिव-शक्ति को आधार मान कर हमारा हमेशा यह प्रयास होगा कि जीवन को और भी आसान और सहज बनाया जाए। हमारे इस प्रयास में आपके सहयोग की आशा करते है, जीवन में अस्थिरता होने के कई वजह होते है जिन्हे समझना आज-कल के भाग-दौड़ के जीवन में बड़ा मुश्किल है। जीवन में अस्थिरता होने के मुख्य कारण है जीवन शक्ति के प्रवाह को समझ न पाना, जिन्होंने शक्ति के प्रवाहित होने और करने का हुनर सीख लिया उसका जीवन खुशहाल और कई सम्भावनाओ से परिपूर्ण होगा।

जीवन को खुशहाल बनाने और जीवन के हर संभावना तक पहुंच बनाने के कई स्रोत है जिनका उपयोग करके उन स्रोतों द्वारा पंहुचा या समझा जा सकता है। शिव साधना से कई ऐसे ज्ञानी और जानकर जुड़े हुए है जिन्हे उनके क्षेत्र में उन्हें बहुत अनुभव और ज्ञान है। आप हमसे हर तरह की परेशानी का समाधान और निवारण के लिए परामर्श ले सकते है। हमारा यह प्रयास होगा की आपके परेशानी दूर किये जाए और जीवन को खुशहाल बनाया जाए।



Comments

No comment, be the first to comment.
Please sign in before you comment.