hindi athe best hindi news
टोक्यो ओलिंपिक के 11वें दिन भारत के पास महिला हॉकी के बाद अब एथलेटिक्स में भी इतिहास रचने का मौका है। डिस्कर थ्रो का फाइनल चल रहा है। कमलप्रीत कौर यह फाइनल खेल रही हैं। अगर वह जीतती हैं तो एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। क्वालिफिकेशन राउंड में कमलप्रीत के प्रदर्शन को देखते हुए उनसे मेडल लाने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने 64 मीटर दूर चक्का फेंककर इतिहास रच दिया था।
- चीन की यांग चेन ने 61.57 मीटर चक्का फेंका।
- पुर्तगाल की सीए लिलियाना ने 62.31 मीटर चक्का फेंका।
- इटली के डेसी ओसाकुए ने 59.97 मीटर चक्का फेंका।
- क्रोएशिया की सैंड्रा परकोविच ने 62.53 मीटर चक्का फेंका।
- जमैका की सादिया लॉरेंस ने 60.22 मीटर चक्का फेंका।
- ब्राजील की डासिल्वा इजाबेला ने 60.39 मीटर चक्का फेंका।
इससे पहले, भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत की गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 की लीड दिलाई। यही गोल निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने डायरेक्ट फ्लिक से गोल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार ड्रैग फ्लिक से गोल गंवाया।
शूटिंग में भारत की उम्मीद खत्म हो गई है। 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह और संजीव राजपूत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ट्रायल में 21वें स्थान और राजपूत 32वें स्थान पर रहे।
मलप्रीत के पास मेडल जीतने का मौका
कमलप्रीत ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के इतिहास के फाइनल में पहुंचने वाली 7वीं खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सिर्फ 6 एथलीट ही ट्रैक एंड फील्ड की फाइनल में पहुंचे हैं। इसमें से 3 महिलाएं रही हैं। यह एथलीट हैं- कृष्णा पूनिया, पीटी ऊषा और अंजू बॉबी जॉर्ज। कमलप्रीत से पहले डिस्कस थ्रो में कृष्णा पूनिया 2012 ओलिंपिक के फाइनल में छठे नंबर पर रही थी।
शूटिंग में फिर हाथ लगी निराशा
शूटिंग में भारत को एक और निराशा मिली है। संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह पुरुषों के 50 मीटर थ्री पोजिशन के फाइनल में प्रवेश करने में नाकाम रहे। ऐश्वर्य क्वालिफिकेशन राउंड में 21वें और संजीव 32वें स्थान पर रहे। थ्री पोजिशन राइफल में तीन राउंड होते हैं। खिलाड़ियों को 3 पोजिशन नीलिंग (घुटने के बल बैठना), प्रोन ( लेटकर) और स्टैडिंग (खड़े होकर) में निशाना लगाना होता है। हर राउंड में 40 शॉट्स होते हैं।
महिला हॉकी में अर्जेंटीना सेमीफाइनल में
महिला हॉकी के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली महिला हॉकी टीम बन गई।
आखिरी स्थान पर रहीं दुती चंद
भारत की दुती चंद महिला 200 मीटर हीट-4 में आखिरी स्थान पर रहीं। हीट में उनकी पोजिशन 7वीं थी। इसी के साथ वह सेमीफाइनल में भी जगह बनाने में नाकाम रहीं।
as hi nes dekhane ke liya bane rare
Post Your Ad Here
Comments