Articles

ARUN KUMAR MISHRA UPSIDC-1000 करोड़ रुपए का सुपर हरक्यूलिस विमान क्रैश, देखें हादसे की पहली तस्वीरें

by Arun Kumar Mishra (UPSIDC) Be the Change
करणपुर/करौली/जयपुर. वायुसेना का मालवाहक विमान 'सी-130 जे सुपर हरक्युलिस' शुक्रवार को करौली के करणपुर में झूझू के पास  क्रैश हो गया। विंग कमांडर प्रशांत जोशी व राजीव नायर, स्क्वाड्रन लीडर कौशिक मिश्रा व आशीष यादव तथा वारंट ऑफिसर केपी यादव की मौत हो गई। विमान डेली ट्रेनिंग के तहत शुक्रवार सुबह 10 बजे आगरा से ग्वालियर के लिए उड़ा था। सुपर हरक्यूलिस चीन सीमा पर सबसे ऊंची दौलतबेग ओल्डी हवाई पट्टी पर उतर चुका है।
कीमत: 1000 करोड़ रु.
भारत ने तीन साल पहले अमेरिका से 6 हजार करोड़ में ऐसे 6 विमान खरीदे थे। अब 5 ही रह गए हैं।
क्षमता 20 टन पे लोड
यह 20 टन माल ले जाने में सक्षम। 64 सैनिक या 12-13 बख्तर बंद गाडिय़ां एक साथ ले जा सकते हैं।
खूबी: सबसे भरोसेमंद
हर मौसम में उड़ान भरने, छोटे रनवे पर लैंडिंग/टेकऑफ में सक्षम। 15 साल में दुनिया में यह तीसरा हादसा।

कारण : तकनीकी खराबी
तकनीकी खराबी के चलते विमान में आग लग गई और यह नीचे पत्थरों पर गिरकर चूर-चूर हो गया। एयरचीफ मार्शल अरूप राहा ने बताया कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।


Sponsor Ads


About Arun Kumar Mishra (UPSIDC) Advanced     Be the Change

39 connections, 2 recommendations, 231 honor points.
Joined APSense since, March 3rd, 2014, From Lucknow, India.

Created on Dec 31st 1969 18:00. Viewed 0 times.

Comments

No comment, be the first to comment.
Please sign in before you comment.