गर्मियों के लिए तैयार है आपका डायट चार्ट, बस करें फॉलो
सुबह 7 बजेआपके लिए तैयार है पूरे दिन का डायट चार्ट

कई बार हमें यह पता नहीं होता कि क्या खाना है और कितनी देर पर खाना है इस वजह से पोषक तत्व लेने के बावजूद असर नहीं करते। आपकी मदद के लिए हमने एक्सपर्ट की मदद से तैयार किया एक ऐसा डायट चार्ट जिसे एक सामान्य इंसान फॉलो कर सकता है। देखें...
सुबह 7 बजे

सुबह जल्दी उठना हेल्थ के लिए अच्छा होता है क्योंकि इस वक्त हवा में प्रदूषण कम होता है और आपको शुद्ध वायु मिलती है। अगर आप जल्दी उठ पाते हैं तो ब्रेकफ्ट के पहले प्री-ब्रेकफस्ट लेना चाहिए जिसमें आप ले सकते हैं- गुनगुना पानी, चना या अखरोट।
सुबह 9 बजे

दो घंटे बाद अपनी पसंद का कोई भी एक मौसमी फल लें। गर्मियां हैं तो सिट्रस फ्रूट काफी फायदेमंद रहेगा।
सुबह 9.15 बजे

ब्रेकफस्ट स्किप करने की गलती कतई न करें। सुबह करीब सवा नौ बजे आप पोहा, लापसी, दलिया या इडली में से जो आपको पसंद हो वह ले सकते हैं। इसके साथ लस्सी, दूध, छाछ या चाय लें।
दोपहर 12 बजे

गर्मी में छाछ बहुत फायदा करता है, दोपहर 12 बजे के आसपास आप 1 ग्लास छाछ पी लें।
1.30 बजे कर ले लंच

दोपहर में 1.30 के आसपास लंच कर लें। इसमें चपाती, सलाद, 2 सब्जी (तेल मसाला कम रखें), 1 कटोरी दाल, रायता, उबला चावल, आंबा हल्दी का अचार और भुना हुआ पापड़ लें।
शाम 5 बजे

शाम को स्नैक्स लें। इसमें भुट्टा, भुना चना या भेलपूड़ी वगैरह खा सकते हैं।
शाम 7.30

शाम 7.30 बजे के आसपास सूप पिएं।
रात 8.30 बजे

8.30 बजे तक डिनर कर लें। इसमें दाल की खिचड़ी, चटनी, रायता (रोटी खाना चाहें तो 2 खा सकते हैं और इसके साथ कम मसालेदार सब्जी लें) खाना खाने के बाद वज्रासन जरूर करें।
Source: nabbharattimes
Post Your Ad Here
Comments