Articles

Diwali Gift Ideas in Hindi

by Bani Raj Blogger

दीवाली आने को है। दीवाली एक हिन्दू त्यौहार है जिसका इंतज़ार बड़े से लेकर बच्चा करता है। दीवाली की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। घर की साफ़ सफाई से लेकर नए नए कपड़ो को खरीदारी जोर शोर से शुरू हो जाती है। इस सबके अलावा एक काम और शुरू हो जाता है और वो है अपने प्यारे परिवार और स्पेशल लोगो के लिए दीवाली गिफ्ट डिसाइड करना और खरीदना। किसी एक नतीजे पर पहुंचना बहुत मुश्किल है। अगर आप भी इसी असमंजस में रहते है तो ये पोस्ट आपके बहतु काम आने वाली है। 

दीवाली गिफ्ट आइडियाज - Diwali Gift Ideas

 

सिल्क साडी - Silk Saree

सिल्क साडी बहुत ट्रेंडी है। हर ख़ास मौके पर सिल्क साडी पहनना बहुत पसंद किया जाता है। इस साडी को पहनकर महिलाएं का रॉयल लुक देखते ही बनता है। आप अपनी माँ, भाभी, बहन, बेटी को सिल्क की साडी गिफ्ट कर सकते है। आपको उन्हें उनके फेवरेट रंग की साडी गिफ्ट में दे।

क्रोकरी - Crockery

महिलाओ का ज्यादातर समय किचन में बीतता है। उनके लिए स्टाइलिश और डिज़ाइनर क्रोकरी गिफ्ट दे सकते है। 

 

मेकअप किट - Makeup Kit

घर की महिलाएं पूरा दिन घर के काम में बिजी रहती है। उन्हें खुद का ध्यान रखने का वक्त ही नही मिलता है। ऐसे में अगर आप उन्हें ब्यूटी किट गिफ्ट करेंगे तो वो खुश हो जाएगी। ब्यूटी किट में उनकी फेवरेट रंग की लिपस्टिक, नेल पेंट, क्रीम आदि डाल सकते है।


आर्टिफिशल ज्वेलरी - Artificial Jewellery

गहने पहनना हर महिला को पसंद है। आप आपका दिन रात ख्याल रखने वाली  महिला को आर्टिफिशल ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते है। आप बाज़ार जाकर ट्रेंडिंग ज्वेलरी ख़रीदे और ब्यूटीफुल पैकिंग करके उन्हें गिफ्ट करे। जब ब्यूटीफुल गिफ्ट पैकिंग खोलकर वो ज्वेलरी देखेगी तो ख़ुशी के मारे आपको गले लगा लेगी।


 

डेकोरेटिव और ट्रेंडी आइटम्स - Trendy Items

दीवाली पर घर को सजाने के लिए काम आने वाले डेकोरेटिव आइटम्स भी आप गिफ्ट में दे सकते है। जब वो आपके गिफ्ट को घर में सजाएँगी, सबको गर्व से बताएंगी उनको आपने ये गिफ्ट में दिया है।


फ्लोटिंग या डेकोरेटिव दीपक 

दीवाली पर दिए भी गिफ्ट कर सकते है। आजकल बहुत डेकोरेटिव दिए और फ्लोटिंग दिए बाज़ार में मिलते है। जब वो आपके दिए गिफ्ट से घर पर रौशनी करेंगी आपको बहुत अच्छा लगेगा।


चॉकलेट हैंपर

अगर आप अपने बच्चो के लिए गिफ्ट खरीदना चाहती है तो चॉकलेट हैंपर से अच्छा क्या गिफ्ट होगा। वो आपके इस गिफ्ट को देखकर ख़ुशी के मारे नाचने लगेगे।


ड्राई फ्रूट्स हैंपर - Dry Fruits

सेहत से भरपूर गिफ्ट देना बेस्ट है। आप ड्राई फ्रूट्स का खूबसूरती से पैक किया हैंपर दे सकते है। इस गिफ्ट को खाकर वो खुश तो होंगे ही साथ ही सेहत भी बनाएगे। 

मिठाइयाँ - Sweets

कोई भी त्यौहार मिठाइयो के बिना पूरा नही होता है। आप उन्हें ब्रांडेड और उनकी पसंद की मिठाई भी गिफ्ट कर सकते है। वो आपके गिफ्ट को खोलकर टेस्टी मिठाई खाकर दीवाली की खुशियों की शुरवात करेंगे तो उनकी मुस्कुराहट से आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी।


हॉलिडे वाउचर 

आप हॉलिडे का गिफ्ट वाउचर भी दे सकते है। अपने पसंद की जगह के ट्रेवल वाउचर देखकर वो बहुत खुश होंगे। 


शौपिंग वाउचर 

आप उन्हें शौपिंग वाउचर दे सकते है ताकि वो अपनी पसंद की शौपिंग कर सके।


घडी - Watches

अपने पति, भाई या पापा को अगर आप इस दीवाली पर गिफ्ट देना चाहते है तो आप उन्हें ब्रांडेड घडी दे सकते है। 

खिलोने 

अपने बच्चो को गिफ्ट देना चाहते है तो उन्हें विडियो गेम्स, चॉकलेट हैंपर, विडियो गेम्स दे सकते है।


मूर्ति - Statue

अगर आप अपने पडोसी को गिफ्ट देना चाहते है तो आप उन्हें राम दरबार की मूर्ति या गणेश की मूर्ति गिफ्ट कर सकते है।

कॉफ़ी मग - Coffee Mug

अपने ऑफिस के कर्मचारियों को गिफ्ट देना चाहते है तो आप उन्हें कॉफ़ी मग दे सकते है।

मोबाइल या टेबलेट - Mobile & Tablets

अगर किसी ऐसे स्पेशल व्यक्ति को गिफ्ट देना चाहते है जो आपके दिल के बहुत करीब है तो आप उन्हें लेटेस्ट मोबाइल सेट या लेटेस्ट टेबलेट दे सकते है। 

उम्मीद है आपको दीवाली के लिए परफेक्ट गिफ्ट आइडियाज़ लिस्ट से मदद मिलेगी



Sponsor Ads


About Bani Raj Advanced   Blogger

80 connections, 3 recommendations, 212 honor points.
Joined APSense since, September 20th, 2018, From Delhi, India.

Created on Oct 10th 2019 06:19. Viewed 520 times.

Comments

No comment, be the first to comment.
Please sign in before you comment.