Articles

कोरोन काल में बिजनेस शुरु करने के लिए 6 शानदार आइडिया

by Sheena Sharma Financial Advisor to help you find the best soluti

साल 2020 पूरी तरह से कोरोना में गया है। अधिकतर समय लॉकडाउन लगा रहा। जिसके कारण बिजनेस गतिविधि प्रभावित रही। कोरोना अब भी है और आंशिक लॉकडाउन भी है। लेकिन जिविका चलाने के लिए कार्य व्यापार को तो शुरु करना ही होगा। साल 2020 से सबक लेते हुए बिजनेस करने का तरीका बदल गया है। 


अब नये बिजनेस सामने आ रहे हैं। जिनको इस लॉकडाउन के मध्य भी किया जा सकता है। आइये आपको 6 ऐसे शानदान बिजनेस आइडिया के बारे में जानकारी देते हैं, जो 2021 में और इसके बाद भी अच्छा मुनाफा प्रदान करेंगे। 6 शानदार बिजनेस आइडिया निम्निलिखित हैं- 


  • ऑनलाइन दुकान 

  • सेनेटाइजर बनाने का बिजनेस  

  • फेस मास्क बनाने का बिजनेस 

  • फूड होम डिलीविरी का बिजनेस 

  • कैटरिंग बिजनेस 

  • कुरियर सर्विस का बिजनेस  


ऑनलाइन दुकान 


कोरोना के कारण ग्रोसरी बिजनेस भी काफी बदल गया है। अब लोग घर की जरुरत वाली सामान लाने के लिए परेशान होते हैं। तो कभी  कभी सामान का ही शॉर्टेज हो जाता है। जिसके वजह से सामान मिलना कठिन हो जाता है या सामान को बहुत अधिक कीमत पर खरीदना पड़ता है। इसका लाभ ऑनलाइन दुकान को मिलने जा रहा है। ऑनलाइन दुकान का कान्सेप्ट ई-कॉमर्स पर है। इसमें आपके इलाके का कोई दुकानदार खुद की वेबसाइट बनाकर ऑडर्र प्राप्त करेगा और शाम तक आपको सामान की डीलिवरी दे देगा। तो इससे ग्राहक की टेंशन और आने  जाने का झंझट समाप्त हो जाएगा। इसलिए यह बिजनेस बहुत तेजी से फैल रहा है। इस बिजनेस को वर्तमान में जिसके पास जनरल स्टोर है, वह भी शुरु कर सकते हैं। ऑनलाइन सेटअप के लिए बिजनेस लोन का उपयोग कर सकते हैं। 


सेनेटाइजर बनाने और बेचने का बिजनेस 


2020 से पहले सेनेटाइजर नाम का कोई चीज होता है, यह भी बहुत कम लोगों को पता था लेकिन अब बच्चा  बच्चा यह जानने लगा है कि सेनेटाइजर क्या है और इसका उपयोग क्या होता है। इसलिए यह बिजनेस निरंतर बढ़ता ह रहेगा। क्योंकि आने वाली जेनरेशन इसे पर्सनल चीजों के साथ कैरी करेगी। सेनेटाइजर बनाने के लिए एमएसएमई उद्योग लगाना होगा। कुछ मशीनरी स्थापित करना होगा और रॉ मैटेरियल मंगाकर सेनेटाइजर बनाया जा सकता है। यहां पर हमारी सलाह है कि सेनेटाइजर बनाने का उद्योग उन्हीं लोगों को लगाना चाहिए, जो पहले से ही एमएसएमई उद्योग चला रहे हो। यहां पर भी बिजनेस लोन की सहायता प्राप्त की जा सकती है। 


फेस मास्क का बिजनेस 


यह भी ऐसा प्रोडक्ट है, जिसके बारें में लोग 2020 से ही जानना शुरु किये हैं। इस बिजनेस का मार्केट 2021 पूरा रहेगा और संभावना है कि एतिहात के तौर पर आगे भी लोग फेस मास्क का उपोयग करें। क्योंकि, लोग यह समझ चुके हैं कि वायरस से बचने के लिए फेस मास्क कितना जरुरी है। इस लिहाज से मार्केट यह कहती है कि फेस मास्क का बिजनेस साल 2021 में खूब बढेगा। आप चाहें तो तैयारी कर सकते हैं। 


कैटरिंग बिजनेस 


कैटरिंग बिजनेस सदाबाहार बिजनेस है। शादी हो, जन्मदिन हो या कोई फंक्शन हो कैटरिंग वालों की मांग हमेसा बनी रहती है। 2020 में बहुत सारी शादियों को 2021 के लिए टाल दिया गया है। स्वभाविक तौर पर टाली हुईं शादियां 2021 में होंगी। इसलिए कैटरिंग बिजनेस की बूम होने वाली है। इसके अतिरिक्त ऑफिस इत्यादि भी 2021 में खुल जाएंगी। कर्मचारी वर्ग अब सड़क पर खाना लगभग छोड़ चुका है। अगर कर्मचारी को कैटरिंग का खाना उसके टेबल पर ऑफर किया जाए, तो इसे लपक लेगा। इसलिए कैटरिंग बिजनेस भी 2021 में बूम पर रहेगा। 


फूड होम डिलीविरी का बिजनेस 


आपको एक तथ्य की जानकारी देते हैं, फूड डिलीविरी करने वाली कंपनी स्विगी नें अक्टूबर तक एक करोड़ लोगों तक पहुंच कर खाना डिलीवर किया है। मतलब एक करोड़ लोग खाना ऑर्डर करते हैं। यह संख्या हर रोज बढ़ ही रही है। ऐसे में फूड डिलीवरी करने का बिजनेस 2021 में करने के लिए एक शानदार बिजनेस साबित हो सकता है।  


कुरियर सर्विस का बिजनेस 


जो चीज ऑनलाइन बिकती है, उस सामान को जो व्यक्ति आपके घर पहंचाता है, उसे ही कुरियर का बिजनेस कहा जाता है। वर्तमान में अधिकतर चीजें ऑनलाइन ही बिक रही है, इसलिए आजकल कुरियर कंपनी का जो बिजनेस है वो बहुत ज्यादा बढ़ने लग गया है तो इसलिए 2021 में कुरियर का बिजनेस खोल लेना बहुत ही फायदे का सौदा हो सकता है 


Sponsor Ads


About Sheena Sharma Advanced   Financial Advisor to help you find the best soluti

58 connections, 1 recommendations, 201 honor points.
Joined APSense since, October 16th, 2019, From New Delhi, India.

Created on May 11th 2021 10:01. Viewed 261 times.

Comments

No comment, be the first to comment.
Please sign in before you comment.